स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Swasthya Sansad-24 को मिला राष्ट्रपति सहित नामचीन हस्तियों का शुभाशीष

कुमारगंज (अयोध्या) (स्वस्थ भारत मीडिया)। रामनगरी अयोध्या में 19-21 जुलाई तक चले स्वास्थ्य संसद-24 सफल आयोजन हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संदेशा भेजकर अपना आशीर्वाद दिया है। इस आयोजन पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है कि, विकसित और समृद्ध भारत के लिए आवश्यक है कि भारत के नागरिक स्वस्थ और समृद्ध हों। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि स्वस्थ भारत न्यास स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

साथ ही इस आयोजन को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी, उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जे.पी.एस.राठौर, पूर्व केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास व कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कृष्णाराज, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, इफको के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, वरिष्ठ प्रवासी लेखक तेजेन्द्र शर्मा जी सहित सैकड़ों हस्तियों के शुभकामना एवं मंगलकामना संदेश प्राप्त हुए।

Related posts

आयुष्मान भारत योजना से स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल होगा देश, दांतों की कई समस्याओं को किया गया है शामिल: श्री अश्विनी चौबे

Ashutosh Kumar Singh

e-NAM को डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार

admin

जापानी बुखार से लड़ने के लिए हम तैयार हैंः जेपी नड्डा

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment