स्वस्थ भारत मीडिया
Uncategorized समाचार / News

Health मंत्रालय की वेबसाइट हैक, रूसी हैकरों पर आरोप

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। रूसी हैकरों के ग्रुप फीनक्सि ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली है। इसके बाद मंत्रालय ने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से मामले की जांच करने को कहा है। नवंबर में चीन के हैकरों ने दिल्ली एम्स के सर्वरों को भी हैक कर लिया था।

रूसी हैकरों की करतूत

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का दावा है कि रूसी हैकरों के ग्रुप फीनिक्स ने ही यह काम किया है। इसके जरिए हैकर्स देश के सभी अस्पतालों के कर्मचारियों और मुख्य चिकित्सकों के डेटा तक पहुंच गए हैं। सूत्र ने बताया कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से इस बारे में जानकारी मांगी गई है। वो इसकी जांच कर रहे हैं, जल्द ही इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे।

कई देशों पर कर चुका है हमला

CERT-In केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्रालय के तहत आता है। यह हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी है, जो भारतीय इंटरनेट डोमेन की सुरक्षा को मजबूत करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार हैकरों के ग्रुप ने बताया कि उसने ये साइबर हमला ऑयल प्राइस कैप पर भारत के एग्रीमेंट और रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रतिबंधों के कारण किया है। इस वेबसाइट को टारगेट करने के पीछे मकसद रशियन फेडरेशन के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध थे। फीनिक्स जनवरी 2022 से सक्रिय है और यह ग्रुप फिशिंग घोटालों और विभिन्न देश के अस्पतालों को लक्षित कर हमला करता है।

 

Related posts

CPR : कार्डियक अरेस्ट में ऐसे बचाएं किसी की जान

admin

आयुर्वेद आहार अब FSSAI मार्का होंगे, सरकार ने दी मंजूरी

admin

The thermometer-भारत की Nuero सर्जरी काफी एडवांस: डॉ. भसीन

admin

Leave a Comment