स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आयुर्वेद बायोलॉजी पर PG पाठ्यक्रम शुरू करेगा JNU

प्राकृतिक चिकित्सा पर भी सर्टिफिकेट कोर्स भी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली के JNU में आयुर्वेद बायोलॉजी का पीजी पाठ़यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां प्राकृतिक चिकित्सा पर भी सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा। हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत जवाहर लाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल के समक्ष JNU की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री डी पंडित ने यह घोषणा की।

आयुर्वेद प्रामाणिक और विज्ञान सम्मत

कार्यक्रम का आयोजन JNU के स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज की ओर से किया गया था। JNU की कुलपति ने कहा कि आयुर्वेद पूरी तरह से विज्ञान सम्मत और प्रामाणिक है और इसके वैज्ञानिक पक्ष को उभारने के लिए जेएनयू महत्वपूर्ण शोध एवं अनुसंधान को महत्व दे रहा है। JNU इस प्रयास को जारी रखेगा।

दुनिया में छा गया आयुर्वेद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों के कारण आयुर्वेद को अब विश्व के हर कोने में पहचान मिली है। आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इस महाशक्ति को देश और विदेश में पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की हर घर में चर्चा हो, हर व्यक्ति आयुर्वेद की बात करे, तो आयुर्वेद का हर दिन, हर घर का अभियान सफल होगा। आयुर्वेद भारत की 5000 साल पुरानी परंपरा है।

Related posts

Homeopathy is effective in cancer treatment: AIIMS director

admin

खुशखरीः कोविड-19 से ऐसे लड़ेंगे डॉक्टर

Ashutosh Kumar Singh

अपने हक़ लेने की खातिर आखिरी साँस तक लड़ेंगे – सौरभ सिंह चौहान

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment