स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

साल के अंत तक कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कुछ राज्यों में कालाजार की समस्या अब तक बरकरार है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने हाल के ‘मन की बात’ में भी चिंता जाहिर की थी। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस रोग के उन्मूलन की प्रगति की समीक्षा की। भारत ने 2023 तक कालाजार को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

4 राज्यों के साथ विचार-विमर्श

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी चर्चा की है। समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अफसर मौजूद रहे। कालाजार को खत्म करने के लिए राज्यों द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता की उन्होंने सराहना भी की। केंद्र सरकार से सभी समर्थन का आश्वासन भी दिया और कहा कि हम एक स्वस्थ और समृद्ध भारत के लिए बीमारियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम भी चिंतित

25 दिसंबर को प्रसारित ‘मन की बात’ में पीएम ने कहा था कि आम समझी जाने वाली बीमारी ‘कालाजार’ एक चुनौती है जो संयोग से अब समाप्त होने की कगार पर है। बालू मक्खी के काटने से फैलने वाले इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को महीनों तक बुखार रहता है, खून की कमी हो जाती है, शरीर कमजोर पड़ जाता है और वजन भी घट जाता है। कुछ समय पहले तक कालाजार का प्रकोप 4 राज्यों के 50 से अधिक जिलों में फैला हुआ था। लेकिन अब ये बीमारी बिहार और झारखंड के 4 जिलों तक ही सिमटकर रह गई है।

Related posts

क्लीनिकल फार्मेसी काउंसिल का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया ।

Ashutosh Kumar Singh

डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स के लिए NELS पाठ्यक्रम

admin

विजय गोयल दिखायेंगे स्वस्थ भारत यात्रा को हरी झंडी

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment