स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 समाचार / News

कुल कोरोना टीकाकरण 5.31 करोड़ के पार हुआ

महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, प्रतिदिन नए मामलों में 81 प्रतिशत योगदान
पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक कोरोना वैक्‍सीन दी गई
नई दिल्ली/25.03.21
छह राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है।
महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या अभी भी सबसे अधिक 31,855 (59.57 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 3.95 लाख (3,95,192) है।यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 26,735 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.91 प्रतिशत है।     

आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 5.31 करोड़ (5,31,45,709) वैक्सीन खुराक 8,61,292 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है।
इनमें 79,80,849 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 50,61,790 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 84,78,478 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 32,37,381 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 51,31,949 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं`। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,32,55,262 से अधिक लाभार्थी हैं।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
79,80,849 50,61,790 84,78,478 32,37,381 51,31,949 2,32,55,262 5,31,45,709

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 68वें दिन 23 लाख (23,03,305) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (24 मार्च 2021)। इनमें 38,243 सत्रों के जरिये 21,13,323 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,89,982 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

24 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
62,761 41,344 1,16,351 1,48,638 4,32,773 15,01,438 21,13,323 1,89,982

जैसा नीचे दर्शाया गया है, आठ राज्यों में समग्र खुराकों  (5,31,45,709) का 60 साठ प्रतिशत दिया गया है।

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,31,650 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 26,490 मामले ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर आज 10,836,458 है
पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत हुईं है।
दैनिक मृत्यु के मामले में 78.49 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 जबकि पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की कोविड से मौत हुई है।

चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

Related posts

टीकाकरण कवरेज स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करेगा : प्रधानमंत्री

admin

कोरोना योद्धाः जनऔषधि मित्रो के सेवाभाव को मेरा प्रणाम पहुंचे…

Ashutosh Kumar Singh

पशुओं के उचित उपचार की दिशा में आगे आया तमिलनाडु का यह ट्रस्ट, पशु-प्रेम की कायम की मिसाल

Leave a Comment