स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Loksabha : फिर मिलने लगी कोरोना की आहट, दो स्ट्रेन जिम्मेदार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में यह बताकर सबको चिंतित कर दिया कि देश में कोविड मामलों में वृद्धि के लिए दो स्ट्रेन जिम्मेदार हैं, हालांकि इन्हें ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है। रिपोट के मुताबिक मध्य प्रदेश में तीन लोगों में कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है।

की जा रही निगरानी

उन्होंने बताया कि KP 1 और KP 2 दो प्रमुख वैरिएंट्स हैं जिसके कारण देश में संक्रमण का खतरा देखा जा रहा है। ICMR द्वारा साझा किए गए डेटा के मुताबिक ये दोनों सब-वैरिएंट्स ओमिक्रॉन वैरिएंट JN 1 का ही रूप हैं। लोकसभा में दिए गए आंकड़ों के अनुसार 5 अगस्त तक कोविड-19 केपी म्यूटेंट स्ट्रेन के 824 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 417 मामले थे, उसके बाद पश्चिम बंगाल में 157 और उत्तराखंड में 64 मामले रिपोर्ट हुए हैं। सरकार ने नए स्ट्रेन के प्रसार की निगरानी के लिए भी जरूरी कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) ने बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (ODSP) इसकी निगरानी कर रहा है।

भारत में डॉक्टर-रोगी अनुपात बेहतर : पटेल

भारत में डॉक्टर-रोगी अनुपात विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित 1/1000 मानक से बेहतर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जुलाई 2024 तक राज्य चिकित्सा परिषदों और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के साथ 13,86,136 एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में यह जानकारी दी और कहा कि पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टरों की 80 प्रतिशत उपलब्धता है और लगभग 5.65 लाख आयुष डॉक्टर हैं। देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात लगभग 1/836 है।

Related posts

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की ओर एक कदमःस्वास्थ्य मंत्री

Ashutosh Kumar Singh

सामने आया कोरोना का नया वैरिएंट FLiRT

admin

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुआ नेत्रदान

admin

Leave a Comment