स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

एक दिन में रक्तदान का नया विश्व कीर्तिमान बना

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। रक्तदान अमुत महोत्सव के पहले ही दिन विश्व कीर्तिमान बन गया। 17 सितंबर को 87 हज़ार से अधिक लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसका उल्लेख करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की हे।

6136 ब्लड डोनेशन कैंप लगे

उनके मुताबिक पहले दिन पूरे भारत में 6136 रक्तदान कैंप लगे थे। इन कैंपों में 1 लाख 95 हजार 925 रक्तदाता आये और निबंधन कराया। इसमें 87 हजार 137 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। माना जाता है कि एक डोनर से प्राप्त रक्त तीन जिंदगियों को बचा लेता है। रक्तदान अमृत महोत्सव 2 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।

स्वैच्छिक डोनरों में भारत दूसरे स्थान पर

रक्तदान को लेकर लोगों के मन में स्वास्थ्य संबंधी कई शंकायें होती हैं जिस कारण वे सामने नहीं आ पाते हैं। वैष्विक स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भारत 52 फीसद के साथ स्वेच्छिक रक्तदाताओं में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर 58 प्रतिषत के साथ अरब है। इसके बाद ही चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजीन स्पेन, इटली, अमेरिका, फ्रांस आदि का स्थान है।

Related posts

रामबहादुर राय को मिला पद्म भूषण सम्मान

admin

मधुमेह रोगियों में मानसिक विकार का भी खतरा

admin

11 साल का भास्वर मुखर्जी बना निक्षय मित्र

admin

Leave a Comment