स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली के अस्पताल में ट्रांसजेंडरों के लिए OPD चालू

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली के RML अस्पताल में ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित OPD का उद्घाटन किया गया। समारोह की अगुवाई आरएमएल अस्पताल के निदेशक डॉ. (प्रो.) अजय शुक्ला ने की। यह पहल इस समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को समझने के साथ शुरू की गई है, जो मुख्य रूप से कष्ट और भेदभाव के डर और सामाजिक उदासीनता के कारण होती है।

कई तरह की सुविधाएं

ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी में निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी-

  • मुफ्त इलाज, जांच और लिंग परिवर्तन सर्जरी।
  • ट्रांसजेंडरों के लिए स्पेशियलिटी OPD क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक होगा।
  • अलग OPD पंजीकरण काउंटर।
  • क्लिनिको-मनोवैज्ञानिक आकलन के साथ एंडोक्रिनोलॉजी सुविधा।
  • प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा।
  • त्वचा विज्ञान सुविधा।
  • डॉक्टर और दवा की सुविधा।
  • मूत्रविज्ञान सुविधा।
  • बाल चिकित्सा सुविधा।
  • सभी तरह के रक्त की जांच।
  • अलग शौचालय की सुविधा

Related posts

Alert : भारत में मिला Mpox के Clad 1 बी स्ट्रेन का पहला मामला

admin

दुनिया भर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

admin

एकलव्य स्कूल के छात्रों के लिए आयुष स्वास्थ्य पहल

admin

Leave a Comment