स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Sanatan का वैज्ञानिक दर्शन पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Sanatan ka vaigyanik Darshan

राष्ट्रीय सुरक्षा में सनातन संस्कृति का योगदान विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन

आदि लीला फाउंडेशन ने आयोजित किया कार्यक्रम

Sanatan Ka Vaigyanik Darshan

नई दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। ‘सनातन का वैज्ञानिक दर्शन’ पुस्तक का लोकार्पण नई दिल्ली स्थित सी डी देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। इस पुस्तक के लेखक डॉ. आलोक कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) एवं  लेखक, विचारक, चिंतक एवं एक पूर्व पुलिस अधिकारी रहे डॉ. विजय कुमार प्रसाद ने किया। यह पुस्तक 9 महीने में लिखी गई है। इसका लोकार्पण 11 बजकर 11 मिनट पर किया गया। यानी ग्यारहवें महीने के ग्यारह तारीख को ग्यारह बजकर ग्यारह मिनट पर इसके लोकार्पण का शुभ मुहुर्त था।

Sanatan Ka Vaigyanik Darshan

“सनातन का वैज्ञानिक दर्शन” सनातन के बिखरे हुए ज्ञान का एक संकलन है। सनातन के विभिन्न वैज्ञानिक दर्शनों को इस पुस्तक के माध्यम से एकत्रित करने का प्रयास किया गया है। 43 अध्याय और 188 पृष्ठों में सनातन के वैज्ञानिक दर्शन और विज्ञान को रेखांकित किया गया है।

Sanatan Ka Vaigyanik Darshan

पुस्तक के दो शब्द में लेखक खुद लिखते हैं कि, इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी इस पुस्तक के माध्यम से अपनी सनातन संस्कृति और उसके विज्ञान को विस्तार में वर्तमान की परिस्थितियों के साथ समझ सके। इस पुस्तक में वर्षों से अध्ययन किए गए वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अन्य धार्मिक ग्रंथो में दी गई जानकारी को सामान्य जनमानस के लिए संग्रहित किया गया है।

Sanatan Ka Vaigyanik Darshan

इस आयोजन की अध्यक्षता प्रो सी. उपेंद्र राव, प्रोफेसर स्कूल का संस्कृत एंड इंडी स्टडीज,  नई दिल्ली,  पूर्व अध्यक्ष स्पेशल सेंटर ऑफ संस्कृत स्टडीज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा किया गया, महावीर जी पूर्व प्रांत प्रचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद, श्री राम गोपाल शर्मा,  प्रकाशक लोक मित्र, एस मलिक, श्री राजीव द्विवेदी, संजय भाई, अणुव्रत एवं आदिलीला फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस आदिनारायण जी के साथ-साथ सैकड़ों गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरीमा को और बढाने का काम किया।

आइए! बीमारियों से आजादी का संकल्प लें

Sanatan Ka Vaigyanik Darshan

इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा में सनातन संस्कृति का योगदान विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन भी किया गया। जिसमें वक्ताओं ने भारत की सनातन संस्कृति, संस्कार एवं परंपराओं के वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. एस. शुक्ला, सलाहकार, भारतीय निर्वाचन आयोग, एवं भूतपूर्व संयुक्त सचिव, लोक सेवा चयन आयोग, आशुतोष कर्नाटक, भूतपूर्व सी. एम. डी. गेल इंडिया, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) दिल्ली,विशिष्ट अतिथि विपिन गुप्ता जी, फाउंडर चीफ एडिटर नेशनल एक्सप्रेस प्रकाशन समूह व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मतदाता संगठन, दिल्ली, डॉ. विजय खैरा लेखक चिंतक एवं भाजपा प्रवक्ता, भूतपूर्व  चिकित्सा अधिकारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, श्री राजेश मेहता, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय युवक परिषद् आदि की उपस्थिति एवं वक्तव्यों ने सनातन के वैज्ञानिक पक्ष को रेखांकित किया।

Sanatan Ka Vaigyanik Darshan

कार्यक्रम के शुरुआत में आए हुए सभी अतिथियों और विशेष अतिथियों का चंदन, तिलक, गंगाजल मिश्रित प्रसाद और अंग वस्त्र से स्वागत, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस नारायण ने आए हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

किडनी ट्रांसप्लांट के गोरखधंधे का पर्दाफाश

admin

बेटी पैदा हुई तो दवा पर मिलेगी छूट …

Vinay Kumar Bharti

मलेरिया की रोकथाम के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नायाब तरीका

admin

Leave a Comment