स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

इनसेफेलाइटिस के कारणों की जांच के लिए टीम गठित

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। इनसेफेलाइटिस (AES) के कारणों की जांच कई संस्थान मिल कर करेगी। यह रोग भीषण गर्मी और मानसून के बीच बिहार समेत कई राज्यों के बच्चों में फैलता है लेकिन पकड़ में आते-आते उनकी मौत हो जाती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि 25 फीसद केस में तो कारण का भी पता नहीं चलता। इसके लिए ICMR ने जो जांच टीम बनायी है उसमें ICMR दिल्ली, IMRC गोरखपुर, NIV पुणे, HIAV हैदराबाद, NCED कोलकाता, RHRC नॉर्थ ईस्ट और NRIT जबलपुर भी है।

आयुष सचिव को एक साल का सेवा विस्तार

केंद्र सरकार ने आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया है। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ाकर 28 जून, 2025 तक कर दिया है। इस पद पर उनका यह तीसरा सेवा विस्तार है। वे 2017 में इस पद पर आये थे। उसके आद 2000 और 2022 में दो-दो साल का सेवा विस्तार मिला था।

सिकल सेल जागरूकता दिवस आयोजित

भारत में 20 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के मौके पर 44 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। स्वास्थ्य मंत्रालय की खबर के मुताबिक पिछले वर्ष राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत के बाद से तीन करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है और एक करोड़ से अधिक सिकल सेल स्थिति पहचान पत्र वितरित किए गए हैं।

 

Related posts

Air Pollution: दिल्ली सबसे साफ तो छपरा प्रदूषण की राजधानी

admin

जहरीले प्रदूषण पर स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन जारी

admin

100 साल का हुआ पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल

admin

Leave a Comment