स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोराना के दो नये वैरिएंट मिले, हजार से पार संक्रमित

कोराना के दो नये वैरिएंट मिले, हजार से पार संक्रमित

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना की पहुंच अब कई राज्यों में हो गई है तथा संक्रमितों की संख्या हजार के पार चली गई है। इसमें 9 संक्रमितों की मौत की भी खबर है। सबसे ज्यादा 420 मामले केरल, 209 महाराष्ट्र, 104 दिल्ली, 83 गुजरात और 49 कर्नाटक में आए हैं। हरियाणा, एमपी, यूपी, बंगाल, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी संक्रमण के मामले मिलने लगे हैं। तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के नए वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 मिले हैं।

कोरोना : WHO की इस पर नजर

रिपोर्ट के अनुसार ये दो नए वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट हैं, जो 2022 तक एक्टिव थे। ये दोनों कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में कई बदलाव करते हैं, जो इसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से चला जाता हैं जिससे तेजी से प्रसार हो रहा है। INSACOG (Indian SARS-CoV-2 Genetics Consortium) के अनुसार पिछले महीने तमिलनाडु में NB.1.8.1 का एक मामला पाया गया था और अभी गुजरात में LF.7 के चार नए मामले मिले। ये नया वैरिएंट जापान, साउथ कोरिया, अमेरिका और एशिया समेत 20 से ज्यादा देशों में भी मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दोनों को मॉनीटरिंग के तहत वैरिएंट (VUM) के रूप में रखा है यानी इन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और वे ज्यादा परेशानी के कारण नहीं बने हैं। इसमें रिपोर्ट किए गए लक्षणों में सामान्य सर्दी या हल्के फ्लू शामिल हैं।

कोरोना : ICMR का आया बयान

इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा है कि लोगों को इस नए वैरिएंट के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमें अभी सिर्फ सतर्क रहने की जरूरत है। जब भी कोरोना के केस बढ़ते हैं तो तीन चीजें ध्यान दी जाती हैं। पहला यह कि कितनी तेजी से केस बढ़ रहे हैं। दूसरा कि क्या वह हमारी इम्यूनिटी से बच रहा है। तीसरी सबसे जरूरी चीज यह है कि मौजूदा सीवियरटी पहले के मामलों से ज्यादा तो नहीं। अभी तक ताजा मामले चिंताजनक नहीं हैं। सरकार और सभी एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं। मेरे अनुसार बुनियादी सावधानियां बरती जानी चाहिए। उधर IIT कानपुर के डायरेक्टर मणींद्र अग्रवाल ने कहा है कि देश में कोविड के जो केस बढ़ते हुए दिख रहे हैं, ये देश की आबादी के हिसाब से काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों से भी पता चल रहा है कि इस बार यह कम प्रभावी वेरिएंट है। इससे साधारण तरीके से निपटें। जैसे बुखार का इलाज करते और कराते हैं, उसी तर्ज पर उपचार कराएं।

कोरोना : ऐसे करें बचाव

  • स्वच्छता का ध्यान रखें। अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं या अल्कोहल-बेस्ड हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मेट्रो या अन्य स्थानों पर दूसरे व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
  • ऑफिस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें।
  • भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें ताकि इंफेक्शन से बचाव संभव हो सके।
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। डाइट में फल, सब्जियां, साबूत अनाज और प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें।
  • पाचन और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करें, जिसमें योग, एक्सरसाइज और वॉक शामिल हो।

Related posts

श्रीअन्न के खुले आटे पर अब GST नहीं

admin

डॉ. कृष्णा एला को AVRA प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2021

admin

अवैध दवा दुकानों का पता लगायेंगे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव

Vinay Kumar Bharti

Leave a Comment