स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

UP: शिक्षकों को मिला पांच लाख का हेल्थ कवच

UP: शिक्षकों को मिला पांच लाख का हेल्थ कवच

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। उत्तर प्रदेश 9UP) की सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आयुष्मान भारत की तर्ज पर ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की शुरुआत की है। वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की है। उन्होंने 15 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कार्ड देकर इस कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। इसके तहत 12 लाख कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, रसोइयों, शिक्षामित्रों और अन्य अंशकालिक कर्मियों को मिलेगा।

भविष्य से खिलवाड़ नहीं

बनारस के एक आयोजन में सीएम योगी ने कहा कि आपने माँगा नहीं, लेकिन आपके स्वास्थ्य की चिंता हम सभी को है। इसलिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा पांच लाख रुपए तक की हमने आपके लिए जारी की है। शिक्षकों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमें देश के भविष्य के साथ और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी भी शख्स को नहीं होना चाहिए। आपका आदर्श आचार्य चाणक्य हो सकते हैं, मदन मोहन मालवीय हो सकते हैं, डॉ. राधाकृष्णन हो सकते हैं। आपको आदर्श ढूँढने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा, तो देश कभी कमजोर नहीं हो सकता और विदेशी ताकतें आंख उठाकर नहीं देख सकतीं।

Related posts

19 एम्स में अब एक साथ पढ़ाई करेंगे मेडिकल छात्र

admin

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कोविड-19 का पता लगाएंगे भारतीय वैज्ञानिक

Ashutosh Kumar Singh

बरसात में पेट की समस्या का आयुर्वेद में सुरक्षित निदान

admin

Leave a Comment