स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

मंकीपॉक्स का नाम बदला WHO ने, अब ये पड़ा….

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स का नाम बदल दिया है। यह एक बड़ी महामारी बनकर सामने आया था। हालांकि अब इस गंभीर संक्रमण का कहर कम हो गया है। अब इसे एमपॉक्स (Mpox) नाम मिला है।

कई देशों ने जाहिर की थी चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स का नाम बदलने को लेकर यह कहा कि मंकीपॉक्स का प्रकोप शुरू होने पर कई देशों में इसके लिए आपत्तिजनक, भेदभावपूर्ण और नस्लभेदी भाषा का इस्तेमाल हुआ था। इसको लेकर कई देशों ने अपनी चिंता भी व्यक्त की थी। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स का नाम बदल दिया है।

बीमारी की पहचान 1958 में

बताते हैं कि साल 1958 में डेनमार्क में शोध के लिए रखे गए बंदरों में इस बीमारी की सबसे पहले पहचान की गयी थी। इसके बाद ब्रिटेन में जब यह बीमारी फैलनी शुरू हुई तो तमाम जगहों पर बंदरों को जहर देकर मारा जाने लगा था। तभी इस बीमारी को Monkeypox नाम दिया गया था। नाम बदलने से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हारिस ने कहा था कि मंकीपॉक्स वायरस भले ही जानवरों से इंसानों में फैलता है लेकिन इसके लिए हमें बंदरों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

Related posts

NHA ने UHI In India के परामर्श-प्रपत्र पर विचार मांगे

admin

Ebola: स्वास्थ्य मंत्रालय ने की खतरे और तैयारियों की समीक्षा

admin

स्वस्थ भारत यात्रा 2016

Leave a Comment