स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बॉलीवुड के इन कोरोना योद्धाओं को प्रणाम

कठिन परिस्थिति में भी संगीतकार एवं गायक सरोज सुमन एवं लेखक व कवि अमित त्यागी ने हार नहीं मानी और प्रज्ज्वलित कर दिया आस का दीप…पढ़ें पूरी रपट

मुम्बई/एसबीएम समाचार
बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेता सोनू सूद प्रवासियों की मदद के लिए चर्चित हुए हैं वहीं संगीतकार एवं गायक सरोज सुमन  ने ‘आस का दीप’ गीत को आवाज दी है। इस गीत को उन्होंने देश को समर्पित किया है।
कोरोना के कारण लॉकडाउन अपने चौथे चरण में पहुँच गया है। घरों में रहने और क्रय शक्ति घटने से लोगों में नकारात्मकता का भाव भी घर करने लगा है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ कलाकार किसी न किसी तरह सकारात्मक माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। मुम्बई में संगीतकार सरोज सुमन ने ‘आस का दीप’ गीत भारत की जनता को समर्पित किया है। इस गीत को लिखा है यूपी के शाहजहांपुर निवासी अमित त्यागी ने। गौरतलब है कि सरोज सुमन क्लासिकल और लोक संगीत के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने सिर्फ स्वयं गीत, ग़ज़ल गायिकी नही की है बल्कि सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण, आदित्य नारायण, तोची रैना जैसे अनेकों चर्चित गायक उनके संगीत निर्देशन मे गा चुके हैं, किंतु यह गाना उनके लिए विशेष है। इस गाने को उन्होंने पूरी तरह प्रतिकूल परिस्थिति में तैयार किया है। घर पर ही उन्होंने सीमित संसाधनों में इस गाने की धुन तैयार की है। फिर स्वयं ही गाने की गायिकी की। यहां तक कि महंगे और बड़े स्टूडियो में होने वाले पोस्ट प्रोडक्शन को भी उन्होंने घर पर ही सम्पन्न किया। शायद, सरोज सुमन का प्रतिकूल परिस्थिति में किया गया संघर्ष एवं जज़्बा ही भारतीयता की सच्ची पहचान है।
वहीं गीत के रचयिता अमित त्यागी देश के जाने माने लेखक एवं विधि विशेषज्ञ हैं। विधि एवं प्रबंधन में परास्नातक अमित त्यागी पांचजन्य, स्वदेश, दैनिक जागरण, डायलाग इंडिया, योजना, कुरुक्षेत्र, संस्कार सहित देश के महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में लेखन करते रहे हैं। कई प्रतिष्ठित संस्थानों की संपादकीय टीम में शामिल हैं। दो दर्ज़न से ज़्यादा उपाधियों एवम सम्मानों से आप सम्मानित हो चुके हैं। हालांकि, कवि रूप में आप आम तौर पर मंचों से दूर रहे हैं किंतु आपकी रचनाएं राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय संकलनों में निरंतर प्रकाशित होती रहीं हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के प्रथम चरण में स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ भारत अभियान के लिए अमित त्यागी के दोहों को सरोज सुमन ने अपना स्वर दिया था जिसे मशहूर सूफी गायक तोची रैना ने भी सराहा था।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बहार लाने की चुनौती
आत्महत्या कर रहे हताश-निराश-मजबूर मजदूरों को समझना-समझाना जरूरी
गौरवान्वित हुआ भारतः डॉ. हर्ष वर्धन बने WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष
कोरोना-कालः हम सीख जाएंगे साफ सफाईकोरोना-काल: उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाती ई-शिक्षा
 
 

Related posts

Citizens save around Rs. 600 crores till date during FY2018-19 under PMBJP: Shri Mansukh Mandaviya

Ashutosh Kumar Singh

ताकि जेनरिक दवाइयों के नाम पर लूट बंद हो…

admin

विवाह पूर्व भावी जोड़ों के अनुवांशिक परीक्षण में सहायक होगा जीनोम सीक्वेंसिंग

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment