स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आंख के कैंसर का भारत में पहली बार हुआ इलाज

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। गुड़गांव के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने महिला की बाईं आंख से एक दुर्लभ और घातक ट्यूमर कोरॉइडल मेलेनोमा को सफलतापूर्वक निकालकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महिला को एक आंख से धुंधला दिखने की शिकायत थी। ऐसा कैंसर दस लाख में 5 से 7 रोगियों में होता है। यह भले ही हल्का लगे पर शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है इसलिए इसका तुरंत इलाज करना महत्वपूर्ण है। भारत में पहली बार फोर्टिस अस्पताल ने उसेे प्लाक ब्रैकीथेरेपी दी जो रेटिनल आई ट्यूमर उपचार है।

एम्स में 29 हजार पदों पर बहाली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि पिछले छह महीनों में विभिन्न एम्स में 29 हजार पदों पर भर्ती हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सभी एम्स सुचारु रूप से काम करें। मंत्री ने लोकसभा को बताया कि नियुक्ति रोटेशन के आधार पर हो रही है, जिसमें एससी-एसटी और ओबीसी के पद भी शामिल हैं।

Related posts

बिहार में जनऔषधि केन्द्र खोलना हुआ आसान, बिहार सरकार देगी सरकारी अस्पतालों में स्थान

Ashutosh Kumar Singh

कम समय में रिकॉर्ड बना लिया आयुष्मान भव अभियान ने

admin

नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, बतौर बूस्टर लगेगा

admin

Leave a Comment