स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली एम्स की साइबर सुरक्षा में सेंध का प्रयास

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कई महीने बाद एक बार फिर दिल्ली एम्स पर साइबर अटैक हुआ है हालांकि इस बार नुकसान नहीं कर पाए और देर शाम तक सेवाओं को फिर से शुरू किया जा सका। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2.50 बजे एम्स के साइबर सुरक्षा पर मैलवेयर अटैक हुआ। इस अटैक को एम्स में तैनात साइबर सुरक्षा प्रणालियों से इस प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।

कुछ देर रहा प्रभावित

अब एम्स की ई-हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित है और सामान्य रूप से काम कर रही हं। हालांकि इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित जरूर हुई। बता दें कि करीब छह माह पहले एम्स में साइबर अटैक हुआ था जिससे सारी सेवाएं प्रभावित हो गई थी। लंबे समय के बाद एम्स से अपनी साइबर सुरक्षा को मजबूत किया और धीरे-धीरे फिर से सेवाओं को सामान्य किया।

Related posts

फेफड़ों पर ही नहीं, हड्डियों पर भी असर डाल रहा Air pollution

admin

Loksabha: PMBJP योजना में 5 आयुर्वेदिक दवाएं

admin

किया नर्सिंग छात्राओ को जनऔषधि, पोषण के बारे में जागरूक

Leave a Comment