स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Great : हार्ट ब्लाॅकेज को अंगूठा दिखाया आयुर्वेद ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुर्वेद से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आयी है। अब आयुर्वेद दिल से जुड़ी बीमारी का भी इलाज करने में सफल है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में 50 वर्षीय एक व्यक्ति के 90 प्रतिशत ब्लॉकेज का सफल इलाज किया गया है। इसके लिए किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी और आयुर्वेदिक दवा की मदद से वह चंगा हो गया।

दो स्टेंट लगावाने की मिली थी सलाह

AIIA की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि 50 वर्षीय अवधेश कुमार दिल्ली के जैतपुर का निवासी है और पेशे से आटो ड्राइवर है। नवंबर 2022 में इन्हें हार्ट अटैक आया और एंजियोग्राफी में देखा गया कि इनकी आर्टरी में 90 फीसद ब्लॉकेज थी। दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कई महीने इलाज कराने के दौरान इन्हें दो स्टेंट डलवाने की सलाह दी गई लेकिन अक्टूबर 2023 में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में इलाज के लिए पहुंचे।

तीन महीने चली दवा

रिपोर्ट के अनुसार AIIA की डॉक्टर दिव्या कजारिया ने बताया कि आयुर्वेद संस्थान में अवधेश को 15 दिन के लिए भर्ती किया गया और पंचकर्म सहित आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज किया गया। इसके बाद तीन महीने तक घर पर रहकर आयुर्वेदिक औषधियां खाने के लिए दी गईं। अब जब एक बार फिर एंजियोग्राफी की गई तो उसमें 0,5 फीसद ब्लॉकेज सामने आई। मरीज ने बताया कि उन्हें स्टेंट डलवाने के पैसे नहीं थे। इसलिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में इलाज के लिए पहुंचे। यहां 15 दिन एडमिशन और तीन महीने इलाज के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Related posts

सुर्ख़ियों में है PJSR राजस्थान का अभियान

Vinay Kumar Bharti

वैक्सीनेशन से अमेरिका ने पाया Chikenpox पर काबू

admin

अपनी वैक्सीन को बाजार से समेट रही AstraZeneca

admin

Leave a Comment