स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन ही आयुष मंत्रालय का गठन किया गया था और राज्यमंत्री के दर्जे में स्वतंत्र प्रभार के साथ मंत्री नियुक्त किये जाने लगे। अभी प्रतापराव गणपतराव जाधव को यह जिम्मा दिया गया है। वे महाराष्ट्र से लोकसभा पहुंचे हैं। वे महाराष्ट्र राज्य से संसद सदस्य भी हैं। वे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहते हैं।

तीन टर्म विधायक भी रहे

श्री जाधव का जन्म 25 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ था। अभी महाराष्ट्र की राजनीति में वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सक्रिय सदस्य हैं। केंद्र में उन्होंने इससे पहले खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भी संभाला है। अपने संसदीय कार्यकाल से पहले वे मेहकर विधानसभा सीट से तीन टर्म विधायक रहे।

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हिस्सेदारी

जाधव ने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्याें में भी खूब हिस्सा लिया है। कृषिक पृष्ठभूमि के कारण कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन किया है। उनका ध्यान राजनीति से परे लड़कियों के लिए शिक्षा के अवसरों में सुधार और किसानों के लिए आर्थिक कल्याण नीतियों को लागू करने जैसी पहलों तक फैला हुआ है। वे स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर, योग सत्र, कैरियर मार्गदर्शन शिविर जैसे विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल है और वे खेल आयोजनों को भी प्रायोजित करते हैं। निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 1983 में राजश्री जाधव से शादी की और दो बच्चों के पिता हैं।

Related posts

मोदी-ट्रम्प की सीधी बात, फिर भी खम !

Ashutosh Kumar Singh

सबने पूछा…इतनी लूट! मैंने कहा-हाँ!

Ashutosh Kumar Singh

एक बहुउपयोगी लेकिन विस्मृत फूल महुआ

admin

Leave a Comment