स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डॉक्टरों को मिलेगा डिजिटल कोड, निगरानी होगी आसान

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। देश में जल्द ही डॉक्टरों को डिजिटल कोड दिया जाएगा। इसके जरिये न सिर्फ डॉक्टरों की पहचान, उपस्थिति सहित अन्य कार्यों में पहचान आसान होगी बल्कि निगरानी भी की जाएगी। ऑनलाइन चिकित्सा के दौरान भी डॉक्टर का वह डिजिटल कोड जरूरी भी होगा।

मिलेगा UID नंबर

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की एक नीति समिति ने सभी मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालयों को डॉक्टरों के लिए एक UID नंबर देने का आदेश दिया है। जो डॉक्टर अलग-अलग राज्य मेडिकल काउंसिल से लाइसेंस प्राप्त हैं, उन्हें यह कोड मिलेगा जो NMR में पंजीकरण और भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने की पात्रता प्रदान करेगा। देश के सभी लाइसेंसधारी डॉक्टरों के लिए एक सामान्य राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर होगा। इसे एनएमसी के तहत नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड (EMRB) द्वारा बनाए रखा जाएगा।

पांच साल पर लाइसेंस रिन्यू कराना होगा

इस रजिस्टर में विभिन्न राज्य चिकित्सा परिषदों द्वारा बनाए गए सभी राज्य रजिस्टरों के पंजीकृत चिकित्सकों की सभी प्रविष्टियां होंगी और उनकी डिग्री, विश्वविद्यालय, विशेषज्ञता से संबंधित डेटा के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। डॉक्टर को हर पांच साल बाद अपना लाइसेंस रिन्यू कराना भी होगा।

Related posts

HMPV : भारत में तीन बच्चे प्रभावित मिले, एडवाइजरी जारी

admin

17 खतरनाक दवाओं को टॉयलेट में फ्लश करने की सलाह

admin

Mpox in India : विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की आशंका

admin

Leave a Comment