स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का लोकार्पण 11 दिसंबर को

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान-अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NIH), दिल्ली को 11 दिसंबर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने दी। उन्होंने कहा कि ये सैटेलाइट संस्थान अनुसंधान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करेंगे व बड़ी आबादी के लिए किफायती आयुष सेवाओं की सुविधा प्रदान करेंगे।

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 8 से गोवा में

केंद्रीय मंत्री ने 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) का विवरण भी दिया, जो पंजिम, गोवा में वैश्विक स्तर पर 8-11 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें आयुष प्रणाली में निहित वैज्ञानिकता, प्रभावकारिता और क्षमता को सामने रखा जाएगा। आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक डा. तनुजा नेसरी और आयुष मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्रों के लिए 400 सीटें होंगी

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी में यूजी-पीजी और डॉक्टरेट करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 400 अतिरिक्त सीटें सृजित होंगी। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल सेवाओं के पहलुओं में यूजी-पीजी और पोस्ट डॉक्टरल स्ट्रीम्स के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम करेगा। राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NIH), दिल्ली उत्तर भारत में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली विकसित करने और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपनी तरह का पहला संस्थान है। राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM) मौजूदा राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, बैंगलोर का एक सैटेलाइट केंद्र होगा। यह उत्तरी भारत में इस तरह का पहला संस्थान होगा और एमवीटी के तहत दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य राज्यों के रोगियों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

Related posts

दुनिया भर में करोड़ों लोग अंधेपन के शिकार

admin

अनुसंधान क्षेत्र का हब बनेगा भारत : मनसुख मांडविया

admin

भूजल में प्रदूषण की समस्या गंभीर : केंद्र सरकार

admin

Leave a Comment