स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

भारत में Mpox का दूसरा मरीज कंफर्म

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दुनियाभर में फैल रहे Mpox के एक संदिग्ध मरीज में रोग कंफर्म हो गया है। मरीज की पहचान केरल के मलप्पुरम से हुई है। 38 वर्षीय यह शख्स हाल ही में दुबई से यात्रा करके लौटा था जिसके बाद इसमें Mpox के लक्षण दिखाई दिए थे। संदिग्ध के नमूने इकठ्ठे करके उसे लैब में भेजा गया था। पहला मरीज हरियाणा का है जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।

केरल में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं जिसके लिए कई मेडिकल कॉलेजों को शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विदेश से यात्रा करके लौटने वालों को Mpox के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल रूप से स्वास्थ्य सहायता लेनी चाहिए। बता दें कि केरल में Mox का मामला मिलने से पहले भी निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ एफडीए से हटाये गए ड्रग कंट्रोलर रवि प्रकाश गुप्ता

Vinay Kumar Bharti

कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण हो सकता है आनुवांशिक अनुक्रमण

Ashutosh Kumar Singh

बिलासपुर नशबंदी मामलाः फार्मासिस्टों ने निकाला कैंडल मार्च

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment