17 अगस्त को भुवनेश्वर में होगा अगला परिसंवाद
इंडियन पोल्ट्री जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया आयोजन, 450 मूर्गी पालक किसान हुए सम्मिलित
स्वस्थ भारत व्यूरो, रांची/6 जुलाई
इंडियन पोल्ट्री जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के द्वारा पोल्ट्री पर टेक्निकल सेमिनार का आयोजन रांची के होटल बी.एन.आर में संपन्न हुआ। इस सेमिनार में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 450 पोल्ट्री फार्मर उपस्थित हुए। इंडियन पोल्ट्री जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सेमिनार में पोल्ट्री विशेषज्ञों द्वारा मुर्गी पालन से संबंधित विविध विषयों पर परिसंवाद किया गया। महिला पोल्ट्री फेडरेशन, झारखंड के सीओ डॉ पंकज दास ने झारखंड के पोल्ट्री उद्योग को लेकर अपनी बात विस्तार से रखी। वहीं दूसरती तरफ डॉ. आनंद ने मुर्गी में होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला तथा धोपेश्वर जी ने मुर्गी के बीट तथा इसके वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में अपनी प्रस्तुति दी।

डॉ. बोरा द्वारा व्वायलर मुर्गी पालन का उत्तम प्रबंधन के विषय में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आइपीजेए के प्रेसिडेंट बी.एस राणा के स्वागत भाषण से हुई। इस सेमिनार की मुख्य बात रही की रांची वेटनरी कॉलेज के डीन डॉक्टर एमपी सिन्हा के अलावा डॉ.आलोक कु.पांडेय तथा कोलकाता से आए हुए प्रोफेसर डॉ. एस.के.मुखोपाध्याय हेड ऑफ डिपार्टमेंट पोल्ट्री पैथोलॉजी और डॉ. सुशील प्रसाद, हेड ऑफ डिपार्टमेंट एलपीएम को IPJA द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में झारखंड के मुर्गी पालन उद्योग में अपना अहम भूमिका अदा करने वाले मुर्गी पालकों, व्यवसायियों को IPJA के द्वारा मोमेंटो देकर के सम्मानित किया गया। सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन देकर शशांक पुरोहित द्वारा किया गया। IPJA के वीपी एम.के व्यास ने बताया कि आगामी 17 अगस्त को भुवनेश्वर में पोल्ट्री पर टेक्निकल सेमिनार का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि इस सेमिनार में देश की प्रतिष्ठित पोल्ट्री उद्योग से संबंधित कंपनियां वी.एच ग्रुप, हुवे फार्मा, एबीटीएल, धोपेश्वर, नूरेल एनिमल हेल्थ ने अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ जंतु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने मंच का संचालन किया।