स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य चर्चा और सम्मान समारोह 2 जुलाई को

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में विगत 8 वर्षों से काम कर रही संस्था स्वस्थ भारत इस वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर 2 जुलाई, 2022 शाम 4 बजे कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें परिसंवाद के अलावा पुस्तक विमोचन और सेवाभावी डॉक्टरों को सम्मानित किया जायेगा।

स्वस्थ भारत उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान डॉ. उमा कुमार को

देश के सेवाभावी चिकित्सकों को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया जा रहा है। प्रथम श्रेणी में स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रुमोटोलॉजी विभाग, एम्स, नई दिल्ली की विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) उमा कुमार को डॉ. के.के. अग्रवाल स्वस्थ भारत उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान दिया जा रहा है। दूसरी श्रेणी में ऐसे दंपत्ति चिकित्सकों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया हो। इस श्रेणी में मैक्स पटपडगंज के यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र गोयल और उनकी पत्नी डेंटल सर्जन डॉक्टर सोनल गोयल को स्वस्थ भारत स्वास्थ्य दूत दंपत्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

स्वस्थ भारत स्वास्थ्य दूत सम्मान

तीसरी श्रेणी में देश भर के उन चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने भारत के स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और स्वास्थ्य जन जागरुकता को बढाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस श्रेणी में उन चिकित्सकों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने कोविड काल में सेवा भाव का परिचय देते हुए उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इस श्रेणी में स्वस्थ भारत स्वास्थ्य दूत सम्मान से 15 चिकित्सक सम्मानित हो रहे हैं। उनके नाम हैं-वैद्य हितेश जानी (गुजरात),. डॉ. अमर सिंह आजाद (पंजाब), डॉ. खदर वली (कर्नाटक), श्री संत समीर (नई दिल्ली), डॉ. अनुपम नागर (गाजियाबाद), डॉ. मीना मिश्रा (नई दिल्ली), डॉ. आर. कांत (नई दिल्ली), डॉ. पंकज अग्रवाल (नई दिल्ली), डॉ. सुशील भसीन (नई दिल्ली), डॉ. जे.एल. मीणा (नई दिल्ली), डॉ. राजेश कुमार झा (बिहार), डॉ. एस. रघुनंदन (बेंगलुरु), डॉ. हरीश गुप्ता (नई दिल्ली), डॉ. सुतपा बी. नियोगी (नई दिल्ली) और डॉ. स्वाति सिंह राठौर (गुरुग्राम)।

परिसंवाद भी होगा

इसके अलावा ‘कोविड काल का अनुभव और भविष्य के लिए चिकित्सा पद्धतियां’ विषय पर परिसंवाद होगा जिसकी अध्यक्षता सोहम के संस्थापक डॉ. आर.के तुली करेंगे जबकि मुख्य वक्तव्य पद्मश्री जे.के.बजाज का होगा। विशिष्ट वक्ता प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के सीइओ रवि दाधीच रहेंगे। होमियोपैथी का पक्ष वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. एक.के.गुप्ता रखेंगे तो आयुर्वेद का पक्ष रखते हुए विषय प्रवेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डीन डॉ. (प्रो.) महेश व्यास कराएंगे। इस अवसर पर मंद बुद्धि के लोगों पर आधारित उपन्यास ‘कहीं खुलता कोई झरोखा’ का लोकार्पण होगा। इस पुस्तक के लेखक रंग समीक्षक, लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गोयल हैं। इस पुस्तक से परिचय प्रसिद्ध लेखक, कवि, नाटककार, कहानीकार और आलोचक प्रताप सहगल कराएंगे।

Related posts

सैल्यूट तो करना ही होगा डॉक्टर साहब को…वजह तो जान लीजिए

admin

अप्रैल से दिल्ली एम्स में कैश नहीं, डिजिटल भुगतान होगा

admin

कैंसर के इलाज के लिए CAR-T Cell Therapy लॉन्च की राष्ट्रपति ने

admin

Leave a Comment