स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 समाचार / News

कोरोना योद्धाः लॉकडाउन में भी गुरुज्ञान जारी, एमसीयू में जारी हैं ऑनलाइन कक्षाएं

कोरोना काल की परिस्थितियों को मात देते हुए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में संचालित हो रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं, सैद्धांतिक के साथ दिया जा रहा है व्यावहारिक प्रशिक्षण

एसबीएम/ भोपाल
मन में विश्वास हो। अपने कर्तव्य पालन पर उत्सर्ग होने का उत्कर्ष-भाव हो तो इंसान कुछ भी प्राप्त कर लेता है। ऐसा ही काम एमसीयू के शिक्षकों ने किया है। अपने छात्रों के भविष्य के लिए उन्होंने शिक्षार्थियों को पढ़ाना नहीं छोड़ा। पढ़ाने की तकनीक बदल गई बस। कोरोना की दहशत में बिना आए इन शिक्षकों ने शिक्षार्थियों के भविष्य को संवारने का काम किया है।
तकनीक का सहारा
लॉकडाउन के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल सहित सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है। लॉकडाउन के कारण जब प्रत्यक्ष कक्षाओं का संचालन बंद हो गया तब विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तकनीक का उपयोग कर अपना अध्ययन-अध्यापन जारी रखा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में व्यस्त रखने की चुनौती को स्वीकार किया। इस नवाचार में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक और केंद्र सरकार के डिजिटल इन्शिएटिव का बखूबी उपयोग किया गया है।

”इस कठिन समय में शिक्षकों ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है। हमारा प्रयास था कि इस कठिन समय को अवसर में बदलें एवं हमारा विद्यार्थी अपना अध्ययन जारी रखते हुए साथ में कुछ नया सीखे। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी वर्कफ्रॉम होम के लिए भी तैयार हुए हैं। उन्होंने घर पर रहते हुए कई अच्छे वीडियो बनाए हैं, जो हमें संदेश, प्रेरणा और जानकारी देते हैं। ” – प्रो. संजय द्विवेदी, कुलसचिव

कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक नियमित तौर पर अपनी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ले रहे हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी उत्साहवर्धक है। विश्वविद्यालय के भोपाल सहित नोएडा, रीवा, खण्डवा और दतिया परिसर में ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के डिजिटल उपक्रम स्वयंप्रभा, मूक और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी सहित अन्य ऑपन सोर्स पर उपलब्ध आवश्यक डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध करा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक अध्ययन कराया जा रहा है, बल्कि उनको व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस क्रम में विद्यार्थियों ने प्रोड्यूसर के निर्देशन में 200 से अधिक लघु फिल्में एवं न्यूज पैकेज तैयार किए हैं। समाचार, आलेख एवं फीचर लेखन का अभ्यास भी विद्यार्थी कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल भी शुरू किए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन कक्षाएं विगत दो माह से सम्पन की जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान हमारे विद्यार्थी देश के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों में हैं। उनके शिक्षण में कोई रुकावट न हो इस उद्देश्य से सभी शिक्षकों द्वारा सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
डॉ. पवित्र श्रीवास्तव, डीन, अकादमिक

 

यह भी पढ़ें

कोरोना के बाद का भारत ज्यादा आत्मनिर्भर व समर्थ होगा
प्रवासी मजदूरों की व्यथा पर बोले के.एन.गोविन्दाचार्य, जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़ों से भारत आर्थिक महाशक्ति नहीं हो सकता
प्रवासी श्रमिकों को उनके ट्रेड के अनुसार मिलेगा रोजगारः श्याम रजक, उद्योग मंत्री बिहार
अब बिहारी फूड से सजेगी हिन्दुस्तानी थाली
लॉकडाउन 4.0 की हर वह बात जिसे आप जानना चाहते हैं

Related posts

Government of India takes digital route to quickly respond to COVID-19 queries

Ashutosh Kumar Singh

एंटीबायोटिक्स खाने का सीधा असर दिमाग पर

जयपुर में आयोजित हुआ योग महोत्सव

admin

Leave a Comment